खींवसर: खींवसर पुलिस ने विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब तस्करी के खिलाफ की कार्रवाई, करीब ₹30 लाख की शराब की जब्त
नागौर की खींवसर थाना पुलिस ने शुक्रवार को विधानसभा उपचुनाव के मध्यनजर अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग तीस लाख रूपए की 449 अवैध शराब के कार्टून जब्त किए हैं। वहीं पुलिस ने एक आरोपी हेमाराम को गिरफ्तार किया और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक भी जब्त किया। आरोपी अवैध शराब पंजाब से हरियाणा ले जा रहा था।