खींवसर: खींवसर के दौरे पर कल रहेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पुलिस के आला अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा
नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खींवसर के दौरे पर रहेंगे। जिसको लेकर आज गुरुवार को प्रशासन पुरी तरह से तैयारियों में जुटा । नहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया।