खींवसर: खींवसर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने लिया भाग
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली में भाग लिया और रैली निकालकर 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के मतदान में मतदाताओं को अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया।