खींवसर: खींवसर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर बुधवार को एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए बुधवार को एक नामांकन पत्र जगदीश पुत्र मोहनराम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया है। वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है।