खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन भी नहीं आया एक भी नामांकन, निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में आज मंगलवार को पांचवें दिन भी एक भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। ज़िला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि खींवसर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में आज मंगलवार को पांचवें दिन भी किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया।वहीं नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है।