खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज चार नामांकन पत्र हुए दाखिल, रिटर्निंग अधिकारी ने दी जानकारी
नागौर के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज गुरुवार को चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान अब तक कुल पांच नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किए गए। खींवसर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी हरिसिंह ने बताया कि आज गुरुवार को दोपहर तीन बजे तक चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं कल नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन रहेगा।