पखांजूर: अंतर-COB स्पोर्ट्स प्रतियोगिता-2024 में 47 बटालियन BSF का फुटबॉल फाइनल COB परतापुर ने जीता खिताब
अंतर-COB स्पोर्ट्स प्रतियोगिता-2024 के फुटबॉल फाइनल का रोमांचक मुकाबला BSF कैंप बड़गांव और कैंप परतापुर के बीच सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पखांजूर में शुक्रवार को दोपहर 4बजे आयोजित हुआ। इस रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच में कैंप परतापुर ने कैंप बड़गांव को 2-1 से हराते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।