पखांजूर: कानापोड़, तुएगुहान, कुर्रुटोला और बारदेवरी बने हर घर जल प्रमाणित ग्राम
कांकेर जिले के विकासखण्ड चारामा,भानुप्रतापपुर एवं कांकेर के विभिन्न ग्राम पंचायत में शुक्रवार को 12 बजे से कानापोड़, तुएगुहान,कुर्रुटोला और बारदेवरी में हर घर जल उत्सव आयोजित कर ग्रामों को प्रमाणीकरण भी किया गया। ग्राम कानापोड़ और तुएगुहान में ग्राम पंचायत सरपंच तथा ग्राम कुरुटोला में सचिव की अध्यक्षता में कार्यक्रम को आयोजित किया गया।