पखांजूर: गांधी जयंती के अवसर पर 47 बटालियन BSF ने राम वाटिका पखांजूर में चलाया स्वच्छता अभियान
गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को 8 बजे 47बटालियन सीमा सुरक्षा बल द्वारा राम वाटिका पखांजूर में स्थानीय लोगों के सहयोग से एक स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अभियान में वी.एन.गंगोली कमांडेंट 47बटालियन बीएसएफ के नेतृत्व में बीएसएफ के अधिकारी और जवानों ने भाग लिया।विक्रम उसेंडी विधायक अंतागढ़ और उनकी स्वयंसेवक टीम ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया.