पखांजूर: भिंगीडार के ग्रामीण भू-माफियाओं के खिलाफ हुए लामबंद, SDM को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
कांकेर जिले के पखांजूर के भिंगीडार के ग्रामीण गुरुवार को दोपहर 2बजे भूमाफियाओं के खिलाफ लामबंद होकर पखांजूर SDM को ज्ञापन सौपकर कार्यवाही की मांग किया है। माफिया ने भिंगीडार के पहाड़ी पर बुलडोजर चलवाया है। जहां पर लगे पेड़ पौधों को नष्ट किया जा रहा है। और अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग और SDM दोनों को ज्ञापन सौंपा है।