बमोरी: ग्राम मूँदौल में गूंजे ढोल-नगाड़े, पारंपरिक लहंगी नृत्य ने बांधा समां
Bamori, Guna | Sep 1, 2026 लोक संस्कृति एवं पारंपरिक लहंगी नृत्य का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में आसपास के 30 से अधिक गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में डंडे लेकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर किए गए लहंगी नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा गांव लोक संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।