जांजगीर: 30 साल से अंधेरे में 5 परिवारों को PM आवास मिला, बिजली का खंभा नहीं, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
छत्तीसगढ़ को सरप्लस बिजली वाला प्रदेश और जांजगीर-चांपा जिले को पावर हब के रूप में जाना जाता है, लेकिन जिले में आज भी कुछ परिवार बिजली कनेक्शन की राह देख रहे हैं। पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम झूलन पकरिया में गांव के अंतिम छोर पर रहने वाले 5 परिवारों के करीब 25 लोग कथित तौर पर पिछले 30 वर्षों से बिजली सुविधा का इंतजार कर रहे हैं।