हरदोई जनपद का गौरव और उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र, केन सोसाइटीज नेहरू महाविद्यालय अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने पर 'हीरक जयंती' समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। शनिवार, 21 फरवरी 2026 से शुरू होने वाला यह सात दिवसीय महोत्सव न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे जनपद के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण होगा।