जगदलपुर: जगतू माहरा स्कूल के शताब्दी समारोह में RSS कार्यक्रम का विरोध, NSUI ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह में RSS के रंगमंच कार्यक्रम को लेकर छात्र संगठन NSUI ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस संदर्भ में NSUI प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया एवं NSUI विश्वविद्यालय अध्यक्ष पंकज कुमार केवट के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 12 बजे जिला शिक्षाधिकारी और विद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।