जगदलपुर: आईटीआई जगदलपुर में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती महोत्सव के तहत हुए तीन दिवसीय विविध स्पर्धाएं
जगदलपुर, 12 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2025 के रजत जयंती समारोह के तहत आईटीआई जगदलपुर में 10 से 12 नवंबर 2025 तक विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के प्रशिक्षणार्थियों ने इस कार्यक्रम में रंगोली, पोस्टर, छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, लोकगीत और चित्रकारी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन विशेष रूप से संस्था के छात्रों