विश्व पर्यावरण दिवस पर युग महक फाउंडेशन ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
==============================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुसरे के मार्गदर्शन पर परामर्शदाता श्रीमती स्वाति सूर्यवंशी के नेतृत्व में युग महक फाउंडेशन द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड तामिया के ग्राम जमुनियाखुर्द में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मिट्टी और खाद से बने विशेष बल्बों में बीजों का रोपण किया गया। बताया गया कि वर्षा ऋतु आने पर इन बल्बों को जंगल में डाला जाएगा, जिससे बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप लेंगे और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में योगदान देंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रीना सूर्यवंशी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं उसके महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्री गजेंद्र बैतरी, श्रीमती ज्योत्सना केचें, श्रीमती सोनी सहित ग्राम की महिलाओं ने सहभागिता की।