चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में 800 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को 5600 सहायक उपकरण दिए गए। व्हीलचेयर, कान की मशीन, वैशाखी, वॉकर, स्टिक, कमोड चेयर समेत अन्य सामग्री वितरित की गई। उपकरण मिलने पर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे।