पीरटांड: पपरवाटांड़ में वाहन जांच अभियान, 4 वाहन ज़ब्त, नियमों का उल्लंघन करने पर ₹78 हजार जुर्माना वसूला
जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को 2 बजे से पपरवाटांड़ पुराने टोल प्लाजा के समीप विशेष वाहन जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर, मोटर वाहन निरीक्षक एवं डीआरएसएम सहित परिवहन विभाग की टीम संयुक्त रूप से उपस्थित रही।