मेहसी थाना के सामने सड़क हादसे में सुन्दरपट्टी के एक युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सुन्दरपट्टी वार्ड नंबर 3 निवासी नवल राय के 23 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार की शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना मेहसी थाना के सामने घटी। परिजनों के अनुसार, सुजीत कुमार बाइक से अपने कार्यस्थल मोतीपुर जा रहा था।