पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत टोन्टो थाना क्षेत्र के चालगी (रूंगकुचा) गांव में हुए हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। उक्त बातों की जानकारी आज प्रेस वार्ता के माध्यम से राफाएल मुर्मू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर ने दी।