पन्ना: गुनौर में बकरी चराने गई नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी के बाद पीड़िता ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
Panna, Panna | Oct 13, 2024 पन्ना जिले के गुनौर थाना क्षेत्र में बकरी चराने गई एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब गांव का ही एक युवक नाबालिग को बकरी चराते समय अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत अपनी मां के साथ गुनौर थाने में दर्ज करवाने का प्रयास किया।