देहरादून कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।
देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए 'मंच शुद्धिकरण' का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस विवाद के विरोध में आज कांग्रेस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की और उन्हें एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजभवन पहुंचे इस डेलिगेशन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे देश के संविधान और सामाजिक न्याय की भावना पर एक गहरा आघात बताया है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Congresscommetty #viralvideo #Sureykantdhasmana