रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): कलेक्ट्रेट में SIR बैठक के दौरान भारी हंगामा, कुमाऊं कमिश्नर के सामने आपस में भिड़े विधायक और पूर्व विधायक!उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में कलेक्ट्रेट परिसर उस वक्त अखाड़ा बन गया जब SIR (State Integrated Region) को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वर्तमान विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी बहस हो गई।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की मौजूदगी में दोनों नेताओं के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई कि माहौल बेहद गरमा गया और नौबत हाथापाई व हंगामे तक पहुंच गई। इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों नेता धरने पर बैठ गए। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में लाइव कैद हो गया।
#UdhamSinghNagar #RudrapurNews #ShivArora #RajkumarThukral #UttarakhandNews