कोईलवर: कोईलवर में बकरी चोरी के गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
कोईलवर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बकरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बकरी और बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बाइक पर बकरी लेकर भाग रहा था, जिसे कोईलवर स्थित टीबी सैनिटोरीयम के समीप से दबोच लिया गया।