हरदोई: हरपालपुर सीएचसी के कर्मचारी के नृत्य का वीडियो सामने आने के बाद सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2024 हरदोई के हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक कर्मचारी का डांस करते वीडियो सामने आया था। वीडियो जब सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और उसकी लोकेशन अस्पताल के अंदर की नजर आई तो इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठने लगे। जिसके बाद इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहतास कुमार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।