हरदोई: कोतवाली देहात के ग्राम बरगवां के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक व दो बच्चियों की मौत
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2024 कोतवाली देहात के ग्राम बरगवां में शाम करीब 5 बजे ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक चालक व पीछे बैठीं दो बच्चियों घायल हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा जहां उनकी मौत हो गई।अभी तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है जबकि बच्चों की चार और 11 साल है।