भीलवाड़ा: शहर के कोर्ट रोड स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स शोरूम में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक
भीलवाड़ा में कोर्ट रोड पर पुरानी शाम की सब्जी मंडी के कॉर्नर पर स्थित आर आर सेल्स नामक रेडीमेड गारमेंट्स के शोरुम में शॉर्ट सर्किट से शनिवार सुबह करीब 5 बजे आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग को देखकर किसी ने दमकल को फोन किया, उस पर दो दमकल मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।