भीलवाड़ा: संजय कॉलोनी से लापता बेटी 20 घंटे बाद मिली, पिता फूट-फूटकर रोया: कल दूध लेने निकली थी, CCTV में अकेली दिखी
घर से दूध लेने निकली 12 साल की बेटी लापता हो गई। 20 घंटे बाद जब वह सुरक्षित मिली तो पिता उसे गले लगाकर फूट-फूटकर रो पड़ा। मामला भीलवाड़ा के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी का है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे लापता हुई बच्ची शनिवार सुबह 11 बजे सुरक्षित मिली।