पलेरा: हनौता तिगैला के पास बाइक चालक को टक्कर मारने वाले अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
पलेरा थाना अंतर्गत हनौता तिगैला पर एक अज्ञात पिकअप चालक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी।जिसमे बाइक चालक फरियादी राजकुमार पुत्र छक्की लाल कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी लारौन के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।और बताया कि जब वह पलेरा से अपने गांव लारौन जा रहा था।तभी एक पिकअप चालक ने लापरवाही एवं तेज रफ्तार में फरियादी को टक्कर मार दी।पुलिस ने मामला दर्ज किया है।