पलेरा: पलेरा निवासी शुभि तिवारी को राज्यपाल ने किया सम्मानित, नगरवासियों ने जताई खुशी
पलेरा निवासी शुभि तिवारी पुत्री वीरेंद्र कुमार तिवारी के द्वारा महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय छतरपुर में बी लिव की परीक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।जिस पर दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में राज्यपाल के द्वारा शुभि तिवारी को सम्मानित किया गया।शुभि तिवारी ने यह कामयाबी हासिल कर प्रदेश एवं देश का मान बढ़ाया।जिस पर नगर एवं क्षेत्र वासियों के द्वारा खुशी जाहिर की।