पलेरा: मुर्राहाबाबा गांव में अवैध शराब विक्रय करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, मामला दर्ज
पलेरा थाना अंतर्गत मुर्राहाबाबा गांव में अवैध शराब का विक्रय करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर आरोपी दीनदयाल यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम मुर्राहाबाबा के पास से चार लीटर अवैध शराब जप्त की गई शराब की कीमत ₹1000 बताई गई।पुलिस के द्वारा आरोपी पर मामला दर्ज किया गया