पलेरा: दांतगोरा में किसान ने खेतों में खरपतवार मारने वाली दवा का छिड़काव किया, 15 बीघा गेहूं की फसल नष्ट
दांतगोरा गांव निवासी किसान बरजोरा अहिरवार के द्वारा पलेरा थाना एवं तहसील कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है।जिसमें बताया गया कि पलेरा के भरत विश्वकर्मा की दुकान से उसने खरपतवार नष्ट करने की दवा खरीदी।और गेहूं की फसल में छिड़काव किया।जिससे 15 बीघा में बोई गई गेहूं की फसल बर्बाद हो गई।पीड़ित ने करीब ₹300000 का नुकसान होना बताया है।वही कार्यवाही की मांग की।