पलेरा: कंजना गांव में जमीनी विवाद के चलते 50 वर्षीय व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला, घायल को पलेरा से जिला अस्पताल रेफर किया गया
बम्होरी कला थाना अंतर्गत कंजना गांव में जमीनी रंजिश को लेकर 50 वर्षीय व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया।घायल हुसैन मंसूरी के द्वारा बताया गया कि जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही किलेदार पटेल,घनश्याम पटेल,रति पटेल एवं उनके पुत्रों के द्वारा लाठी डंडों,कुल्हाड़ी से हमला किया गया।जिसमें घायल हुसैन मंसूरी को पलेरा स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर किया।