पलेरा: पलेरा सर्किट हाउस में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की हुई बैठक, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा
पलेरा नगर के सर्किट हाउस में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक आयोजित हुई।जिसमें श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर के द्वारा समस्त पत्रकारों को बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ सच्चे,कर्मठ और अनुशासित पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है।यह संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों की हर लड़ाई को मजबूती से लड़ता है और जीतता आ रहा है।