Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
image
image
image
image

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-804, दिनांक:-19 जून 2026, =================== जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बने बनाए रखने की दृष्टिगत जिला पदाधिकारी द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता पथ प्रमंडल पूर्णिया, अंचल अधिकारी के० नगर, राजस्व अधिकारी पूर्णिया पूर्व, अमीन के साथ हरदा चौक (N.H-31) से पूर्णिया हवाई अड्‌डा तक प्रस्तावित सम्पर्क पथ हेतु पूर्णिया पूर्व के मौजा मरंगा, हरदा, गंगेली एराजी, जलकरहीराधार एवं के० नगर अंचल के मौजा देवकी मोहनपुर,अलीनगर,गोआसी का स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षणोपरान्त जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रस्तावित भूमि का खेसरा की भूमि को चिन्हित करने, एलाइन्मेंट एवं खेसरा पंजी तैयार करने हेतु निदेश दिया गया है। ताकि इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाएं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 19, 2026

MORE NEWS

।।।समाहरणालय, पूर्णिया।।।
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति:---802,
---------------------------
*दिनांक -19/06/2026*
==================                                                   शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा- 2026 के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण:--

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों पुलिस पदाधिकारीयो एवं केंद्राधीक्षकों को  ब्रीफिंग में दिए गए कई आवश्यक निदेश:-

दिनांक 21 जून 2026 को नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए है कुल 12 परीक्षा केंद्र।

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों  के प्रवेश का अंतिम समय- अपराह्न 01:30 बजे तक निर्धारित है।

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा के अंदर स्टेशनरी का कोई सामान यथा पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टूकड़े,  ज्योमैट्री/पेन/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक के पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लू-टूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बेल्ट, पर्स, रंगीन चश्में, हैंडबैग, टोपी, कोई घड़ी/ कलाई घड़ी/ब्रेसलेट, कैमरा, कोई जेवर, आभूषण/धातु निर्मित सामान, कोई खाद्य वस्तु भले ही वह खुली हो या डिब्बा बंद, पानी के बोतल, माइक्रो चीप, कैमरा, ब्लू-टूथ उपकरण इत्यादि जैसे संचार उपकरण को छिपाकर कदाचार की आशंका वाला कोई अन्य सामान जैसी सामग्री को लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
 -------------------------- जिला साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर रख रही है कड़ी नजर।
किसी भी प्रकार की अफवाह
 ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब होगी कड़ी कार्रवाई।
परीक्षा के दिन सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर  संबंधित अधिकारियों दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश।

जिलाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार पूर्णिया में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा संचालित नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 से संबंधित केद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया । 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा  नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 के लिए जिलान्तर्गत 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

गौरतलब हो कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट(यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा दिनांक
-21/06/2026
(रविवार) को आयोजित होने वाली है। 

परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की उपस्थिति/एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक, परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों के प्रवेश का अंतिम समय- अपराह्न 01:30 बजे, परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद होने का समय-अपराह्न 01:30 बजे, परीक्षा केंद्र पर तलाशी/बॉयोमेट्रिक जांच का समय-प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक तथा परीक्षा प्रारंभ होने का समय-अपराह्न 02 बजे तथा परीक्षा समापन का समय-सायं 05:15 बजे तक निर्धारित है।

 
परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में वरीय उप समाहर्ता, श्री इंद्रजीत कुमार एवं होंगे । समाहरणालय में स्थापित जिला नियत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06454-243000/242310/241555 है।
 
उक्त परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के अनुभवी पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है साथ ही जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिले के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में श्री रवि राकेश, अपर समाहर्ता, पूर्णिया (मो0-9473 191359) एवं श्री आलोक रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया (मो0- 8544 28350) रहेंगे 

 जिला पदाधिकारी द्वारा ब्रीफिंग के दौरान परीक्षार्थियों  के बैठने की व्यवस्था के संबंध में कहा गया कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के मद्देनजर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा की गतिविधि की निगरानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वीडियो ग्राफी के द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी वही सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक व जैमर के इंतजाम रहेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर  संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी की सघन फ्रिस्किंग के साथ एडमिट कार्ड के फोटो एवं बॉयोमेट्रिक मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा केंद्रो पर उम्मीदवारों की उपस्थिति/एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक है।

 जिला साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार  कड़ी नजर रख रही है।किसी भी प्रकार की अफवाह ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब कड़ी करवाई भी की जाएगी। परीक्षा में प्रतिनियुक्ति सभी संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन को लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, विभागीय जांच, आपदा प्रबंधन, श्री सुजय सिंह,अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था श्री राजकुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल एवं क्षेत्रीय पदाधिकारिगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

।।।समाहरणालय, पूर्णिया।।। ================ *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति:---802, --------------------------- *दिनांक -19/06/2026* ================== शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा- 2026 के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण:-- प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों पुलिस पदाधिकारीयो एवं केंद्राधीक्षकों को ब्रीफिंग में दिए गए कई आवश्यक निदेश:- दिनांक 21 जून 2026 को नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए है कुल 12 परीक्षा केंद्र। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश का अंतिम समय- अपराह्न 01:30 बजे तक निर्धारित है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा के अंदर स्टेशनरी का कोई सामान यथा पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टूकड़े, ज्योमैट्री/पेन/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक के पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लू-टूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बेल्ट, पर्स, रंगीन चश्में, हैंडबैग, टोपी, कोई घड़ी/ कलाई घड़ी/ब्रेसलेट, कैमरा, कोई जेवर, आभूषण/धातु निर्मित सामान, कोई खाद्य वस्तु भले ही वह खुली हो या डिब्बा बंद, पानी के बोतल, माइक्रो चीप, कैमरा, ब्लू-टूथ उपकरण इत्यादि जैसे संचार उपकरण को छिपाकर कदाचार की आशंका वाला कोई अन्य सामान जैसी सामग्री को लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। -------------------------- जिला साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर रख रही है कड़ी नजर। किसी भी प्रकार की अफवाह ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब होगी कड़ी कार्रवाई। परीक्षा के दिन सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश। जिलाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार पूर्णिया में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा संचालित नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 से संबंधित केद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 के लिए जिलान्तर्गत 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। गौरतलब हो कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट(यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा दिनांक -21/06/2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली है। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की उपस्थिति/एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक, परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों के प्रवेश का अंतिम समय- अपराह्न 01:30 बजे, परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद होने का समय-अपराह्न 01:30 बजे, परीक्षा केंद्र पर तलाशी/बॉयोमेट्रिक जांच का समय-प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक तथा परीक्षा प्रारंभ होने का समय-अपराह्न 02 बजे तथा परीक्षा समापन का समय-सायं 05:15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में वरीय उप समाहर्ता, श्री इंद्रजीत कुमार एवं होंगे । समाहरणालय में स्थापित जिला नियत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06454-243000/242310/241555 है। उक्त परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के अनुभवी पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है साथ ही जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिले के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में श्री रवि राकेश, अपर समाहर्ता, पूर्णिया (मो0-9473 191359) एवं श्री आलोक रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया (मो0- 8544 28350) रहेंगे जिला पदाधिकारी द्वारा ब्रीफिंग के दौरान परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था के संबंध में कहा गया कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के मद्देनजर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा की गतिविधि की निगरानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वीडियो ग्राफी के द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी वही सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक व जैमर के इंतजाम रहेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी की सघन फ्रिस्किंग के साथ एडमिट कार्ड के फोटो एवं बॉयोमेट्रिक मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा केंद्रो पर उम्मीदवारों की उपस्थिति/एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक है। जिला साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार कड़ी नजर रख रही है।किसी भी प्रकार की अफवाह ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब कड़ी करवाई भी की जाएगी। परीक्षा में प्रतिनियुक्ति सभी संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन को लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, विभागीय जांच, आपदा प्रबंधन, श्री सुजय सिंह,अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था श्री राजकुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल एवं क्षेत्रीय पदाधिकारिगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 19, 2026

।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-800,
दिनांक 19/06/2026,
===================
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० 
जिलाधिकारी पूर्णिया द्वारा शुक्रवार को GMCH पूर्णिया में NRC (NUTRITIONAL REHABILITATION CENTRE) का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रह रहे उनके माताओं को भी पौष्टिक आहार नहीं देने पर आश्चर्य व्यक्त्त किया गया। 

उपाधीक्षक GMCH द्वारा मौके पर जिलाधिकारी महोदय को सूचित किया गया कि NRC में इलाजरत बच्चों को केवल पौष्टिक आहार प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों के खिलौने एवं उस कमरे की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उसे सुधारने का निर्देश दिया गया। 

जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में  wall painting को पुनः अच्छे से करने हेतु निर्देशित किया गया। 

उपाधीक्षक GMCH को निर्देशित किया गया कि राशि की कोई कमी नहीं है परंतु माताओं एवम् बच्चों को पौष्टिक पूर्ण आहार प्राप्त होना चाहिए ।
यदि  माताएं पौष्टिक आहार प्राप्त नहीं होगी तो बच्चों को देखभाल ठीक से नहीं कर पाएगी ।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया, उपाधीक्षक GMCH, Epidiomologist  एवं डीपीसी भी साथ में थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

।।समाहरणालय पूर्णिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:-800, दिनांक 19/06/2026, =================== श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिलाधिकारी पूर्णिया द्वारा शुक्रवार को GMCH पूर्णिया में NRC (NUTRITIONAL REHABILITATION CENTRE) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रह रहे उनके माताओं को भी पौष्टिक आहार नहीं देने पर आश्चर्य व्यक्त्त किया गया। उपाधीक्षक GMCH द्वारा मौके पर जिलाधिकारी महोदय को सूचित किया गया कि NRC में इलाजरत बच्चों को केवल पौष्टिक आहार प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों के खिलौने एवं उस कमरे की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उसे सुधारने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में wall painting को पुनः अच्छे से करने हेतु निर्देशित किया गया। उपाधीक्षक GMCH को निर्देशित किया गया कि राशि की कोई कमी नहीं है परंतु माताओं एवम् बच्चों को पौष्टिक पूर्ण आहार प्राप्त होना चाहिए । यदि माताएं पौष्टिक आहार प्राप्त नहीं होगी तो बच्चों को देखभाल ठीक से नहीं कर पाएगी । निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया, उपाधीक्षक GMCH, Epidiomologist एवं डीपीसी भी साथ में थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 19, 2026

। समाहरणालय पूर्णिया। 
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- 801,
दिनांक:- 19 जून 2026 , 
=========={========

वृद्धाश्रम ‘सहारा’, पूर्णिया में दिनांक 19.06.2026 को एक विशेष निरीक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, माननीय केन्द्रीय मंत्री, मत्स्य, पंचायती राज, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार, श्रीमती लेशी सिंह, भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार, श्री नितीश कुमार सिंह, माननीय विधायक,कसबा, श्री कलाधर प्रसाद मंडल, माननीय विधायक, रूपौली, श्री अंशुल कुमार, जिला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंजनि कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग; डॉ. संतोष कुमार, कोषागार पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्था के सचिव श्री रणधीर कुमार सिंह उपस्थित रहे।

माननीय अतिथियों का स्वागत प्रबंधन समिति एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। इसके पश्चात माननीय मंत्री महोदय द्वारा वृद्धाश्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। जिसमें आवासीय कक्ष, भोजनालय, स्वास्थ्य सुविधा केंद्र एवं मनोरंजन कक्ष शामिल थे। निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों की देखभाल की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का गहन अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम के मध्य में माननीय मंत्री महोदय द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। आंवला, गुलमोहर एवं आम के पौधे लगाए गए, जिससे आश्रम परिसर में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश स्थापित हुआ। यह पहल न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि वृद्धजनों के लिए एक सुखद और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी सार्थक कदम सिद्ध हुई।

इस अवसर पर माननीय अतिथियों ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। माननीय मंत्री महोदय द्वारा उनकी दैनिक जीवन की आवश्यकताओं, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं व्यक्तिगत अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना। वृद्धजनों ने भी अपने विचार एवं अनुभव साझा किए, जिससे उनके जीवन की वास्तविकताओं और आवश्यकताओं का स्पष्ट चित्र सामने आया।

माननीय मंत्री महोदय द्वारा कार्यक्रम के दौरान सभी वृद्धजनों को सम्मान स्वरूप साॅल भेंट किए गए तथा फल एवं अन्य खाद्य सामग्री के पैकेट प्रदान किए गए। यह पहल वृद्धजनों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का प्रतीक रही।

माननीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

बिहार सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने आश्वासन दिया कि खाद्य एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु विभागीय सहयोग निरंतर जारी रहेगा। विधायक नितीश कुमार सिंह ने स्थानीय स्तर पर वृद्धजनों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
 जिला प्रशासन ने वृद्धाश्रम की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास करने का आश्वासन दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

। समाहरणालय पूर्णिया। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- 801, दिनांक:- 19 जून 2026 , =========={======== वृद्धाश्रम ‘सहारा’, पूर्णिया में दिनांक 19.06.2026 को एक विशेष निरीक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, माननीय केन्द्रीय मंत्री, मत्स्य, पंचायती राज, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार, श्रीमती लेशी सिंह, भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार, श्री नितीश कुमार सिंह, माननीय विधायक,कसबा, श्री कलाधर प्रसाद मंडल, माननीय विधायक, रूपौली, श्री अंशुल कुमार, जिला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंजनि कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग; डॉ. संतोष कुमार, कोषागार पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्था के सचिव श्री रणधीर कुमार सिंह उपस्थित रहे। माननीय अतिथियों का स्वागत प्रबंधन समिति एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। इसके पश्चात माननीय मंत्री महोदय द्वारा वृद्धाश्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। जिसमें आवासीय कक्ष, भोजनालय, स्वास्थ्य सुविधा केंद्र एवं मनोरंजन कक्ष शामिल थे। निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों की देखभाल की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का गहन अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के मध्य में माननीय मंत्री महोदय द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। आंवला, गुलमोहर एवं आम के पौधे लगाए गए, जिससे आश्रम परिसर में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश स्थापित हुआ। यह पहल न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि वृद्धजनों के लिए एक सुखद और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी सार्थक कदम सिद्ध हुई। इस अवसर पर माननीय अतिथियों ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। माननीय मंत्री महोदय द्वारा उनकी दैनिक जीवन की आवश्यकताओं, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं व्यक्तिगत अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना। वृद्धजनों ने भी अपने विचार एवं अनुभव साझा किए, जिससे उनके जीवन की वास्तविकताओं और आवश्यकताओं का स्पष्ट चित्र सामने आया। माननीय मंत्री महोदय द्वारा कार्यक्रम के दौरान सभी वृद्धजनों को सम्मान स्वरूप साॅल भेंट किए गए तथा फल एवं अन्य खाद्य सामग्री के पैकेट प्रदान किए गए। यह पहल वृद्धजनों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का प्रतीक रही। माननीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। बिहार सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने आश्वासन दिया कि खाद्य एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु विभागीय सहयोग निरंतर जारी रहेगा। विधायक नितीश कुमार सिंह ने स्थानीय स्तर पर वृद्धजनों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। जिला प्रशासन ने वृद्धाश्रम की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास करने का आश्वासन दिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 19, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसम्पर्क कार्यालय,
*प्रेस विज्ञप्ति:-799.
*दिनांक :-19 जून 2026,*
==================

सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिला मुख्यालय में श्री जयचंद यादव जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और अपर समाहर्ता श्री रवि शंकर उरांव द्वारा
 आमजनों  की समस्याएं सुनीं गई और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को   निर्देश दिया गया।

 सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार पूर्णिया में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

 कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल-14 आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता  के समक्ष रखीं। आवेदनों का गहन अवलोकन के उपरान्त त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।

=================
किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:--064 54-24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर  संपर्क करें । जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जनसम्पर्क कार्यालय, *प्रेस विज्ञप्ति:-799. *दिनांक :-19 जून 2026,* ================== सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिला मुख्यालय में श्री जयचंद यादव जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और अपर समाहर्ता श्री रवि शंकर उरांव द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनीं गई और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार पूर्णिया में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल-14 आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता के समक्ष रखीं। आवेदनों का गहन अवलोकन के उपरान्त त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। ================= किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:--064 54-24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर संपर्क करें । जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 19, 2026