। समाहरणालय पूर्णिया।
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- 801,
दिनांक:- 19 जून 2026 ,
=========={========
वृद्धाश्रम ‘सहारा’, पूर्णिया में दिनांक 19.06.2026 को एक विशेष निरीक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, माननीय केन्द्रीय मंत्री, मत्स्य, पंचायती राज, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार, श्रीमती लेशी सिंह, भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार, श्री नितीश कुमार सिंह, माननीय विधायक,कसबा, श्री कलाधर प्रसाद मंडल, माननीय विधायक, रूपौली, श्री अंशुल कुमार, जिला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंजनि कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग; डॉ. संतोष कुमार, कोषागार पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्था के सचिव श्री रणधीर कुमार सिंह उपस्थित रहे।
माननीय अतिथियों का स्वागत प्रबंधन समिति एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। इसके पश्चात माननीय मंत्री महोदय द्वारा वृद्धाश्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। जिसमें आवासीय कक्ष, भोजनालय, स्वास्थ्य सुविधा केंद्र एवं मनोरंजन कक्ष शामिल थे। निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों की देखभाल की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का गहन अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम के मध्य में माननीय मंत्री महोदय द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। आंवला, गुलमोहर एवं आम के पौधे लगाए गए, जिससे आश्रम परिसर में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश स्थापित हुआ। यह पहल न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि वृद्धजनों के लिए एक सुखद और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी सार्थक कदम सिद्ध हुई।
इस अवसर पर माननीय अतिथियों ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। माननीय मंत्री महोदय द्वारा उनकी दैनिक जीवन की आवश्यकताओं, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं व्यक्तिगत अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना। वृद्धजनों ने भी अपने विचार एवं अनुभव साझा किए, जिससे उनके जीवन की वास्तविकताओं और आवश्यकताओं का स्पष्ट चित्र सामने आया।
माननीय मंत्री महोदय द्वारा कार्यक्रम के दौरान सभी वृद्धजनों को सम्मान स्वरूप साॅल भेंट किए गए तथा फल एवं अन्य खाद्य सामग्री के पैकेट प्रदान किए गए। यह पहल वृद्धजनों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का प्रतीक रही।
माननीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
बिहार सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने आश्वासन दिया कि खाद्य एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु विभागीय सहयोग निरंतर जारी रहेगा। विधायक नितीश कुमार सिंह ने स्थानीय स्तर पर वृद्धजनों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
जिला प्रशासन ने वृद्धाश्रम की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास करने का आश्वासन दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 19, 2026