समाहरणालय पूर्णिया,
जनसम्पर्क कार्यालय,
*प्रेस विज्ञप्ति:-799.
*दिनांक :-19 जून 2026,*
==================
सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिला मुख्यालय में श्री जयचंद यादव जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और अपर समाहर्ता श्री रवि शंकर उरांव द्वारा
आमजनों की समस्याएं सुनीं गई और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार पूर्णिया में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल-14 आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता के समक्ष रखीं। आवेदनों का गहन अवलोकन के उपरान्त त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।
ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।
=================
किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:--064 54-24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर संपर्क करें । जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 19, 2026