चांदवा: चंदवा प्रखंड के हुटाप और बोदा पंचायत में आयोजित शिविर का अपर समाहर्ता व बीडीओ ने किया निरीक्षण
चंदवा प्रखंड के हूटाप और बोदा पंचायत सचिवालय प्रांगण में गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत शिविर का आयोजन किया गया।शिविर ग्रामीणों की भारी भींड उमड़ी।हूटाप पंचायत में अपर समाहर्ता रामा रविदास और बीडीओ चंदन प्रसाद ने एक एक कर लगे विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया।