पीरटांड: उत्क्रमित मध्य विद्यालय शीतलपुर की प्रधानाध्यापिका डॉ. कुमकुम प्रसाद को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई
उत्क्रमित मध्य विद्यालय शीतलपुर गिरिडीह की प्रधानाध्यापिका डॉ कुमकुम प्रसाद की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्राम वासियों ने शुक्रवार को 2 बजे भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक , काफी संख्या में स्कूली बच्चे, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।