कुंडा: महेशगंज थाना क्षेत्र के मिसरन का पुरवा और मखदमूपुर गाँव में बारिश के कारण 2 कच्चे मकान गिरे, गृहस्थी मलवे में दबी
महेशगंज थाना क्षेत्र के मिसरन का पुरवा गाँव निवासी प्रभादेवी का मकान तेज बारिश की वजह से भर भराकर गिर पड़ा । परिवार के लोग बाल बाल बच गए लेकिन गृहस्थी मलबे में दब गई। वही पुरैली मखदमूपुर में फूलचंद सरोज का भी कच्चा मकान तेज बारिश की वजह से गिर गया और उनकी भी गृहस्थी मलबे में दब गई।