ग्यारसपुर: जापान के मेहमानों ने ग्यारसपुर की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा
विदिशा जिले के ग्यारसपुर में जापान से आए मेहमानों ने क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत का शनिवार शाम 6 बजे अवलोकन किया। उन्होंने यहां स्थित प्राचीन स्मारकों और भगवान बुद्ध से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी ली। भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने पहुंचकर जापानी मेहमान भावुक नजर आए और श्रद्धा के साथ वंदना की।