लखीमपुर: कैमहरा चौराहे के पास डायल-112 और फोर व्हीलर गाड़ी की टक्कर में एक गाड़ी का ड्राइवर हुआ घायल
थाना फरधान क्षेत्र के कैमहरा चौराहे के पास डायल 112 की 2904 नंबर गाड़ी और फोर व्हीलर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमें डायल 112 की गाड़ी और फोर व्हीलर गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। टक्कर लगने के बाद दूसरी गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही फरधान थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।