लखीमपुर: हाथीपुर कोठार में बिजली के पोल में लगे सपोर्टर वायर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी अभिनय गुप्ता का 8 वर्षीय पुत्र वेदांत गुप्ता उर्फ विधान आज मोहल्ले में बंकटा देवी मंदिर के पास खेल रहा था। मंदिर के पास बिजली के पल में लगे सपोर्टर वायर में करंट उतर रहा था। सपोर्टर वायर की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम बच्चे की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई है।