लखीमपुर: मजदूरी करने लखनऊ गए भुढ़हा गांव का निवासी मजदूर की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाई ने जताई हत्या की आशंका
लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के भुढ़हा गांव निवासी मोनू लखनऊ में मजदूरी कर रहा था। मोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आरोप है कि ठेकेदार ने उसकी मौत की सूचना परिवार वालों को समय पर नहीं दी और शव को घर के पास छोड़कर भाग निकला है। मृतक के भाई ने मोनू की मौत के पीछे हत्या की आशंका जाहिर की है।