लखीमपुर: भारत दूसरी बार बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, शहर के सदर चौराहा व अन्य इलाकों में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर की आतिशबाजी
भारत को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर लखीमपुर शहर के सदर चौराहे पर क्रिकेट प्रेमियों का हुज्जम उमड़ पड़ा। खुशी से लोगो ने ढोल बजाकर व आतिशबाजी जलाकर भारत की जीत की खुशी मनाई है। साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराकर भारत ने अपनी जीत दर्ज कराई है। लखीमपुर खीरे जिले के अन्य इलाकों में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की है।