लखीमपुर: अचाकापुर गांव में दबंगों ने महिला की जमीन पर किया अवैध कब्जा, कार्यवाही न होने पर पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के अचाकापुर गांव निवासी पीड़ित महिला हेमरानी पत्नी हेमनाथ कि गांव में जमीन है। गांव के ही ओम प्रकाश यादव ने पीड़िता की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।शिकायत करने पर पीड़िता के पति हेमनाथ को पुलिस कर्मियों ने पीटा है। पुलिस पर जबरन चूल्हा नाम लिखवाने का पीड़िता ने आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।