पीथमपुर: सागौर: रघुवंशी मोहल्ले में कियोस्क संचालक का शव कमरे में लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
Pithampur, Dhar | Feb 17, 2026 सागौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान आकाश नागर पिता महेश नागर के रूप में हुई है, जो रघुवंशी मोहल्ले का निवासी और एक ऑनलाइन कियोस्क संचालक था।