पीथमपुर: घाटाबिल्लोद में 'कौन बनेगा करोड़पति' के नाम पर बुजुर्ग से साढ़े 7 लाख की ठगी, मामला दर्ज
Pithampur, Dhar | Feb 19, 2026 पीथमपुर के घाटाबिल्लोद में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अज्ञात जालसाजों ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में इनाम जीतने का लालच देकर उनसे 7 लाख 52 हजार 130 रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।