अशोक नगर: ज़मीन के हक के लिए ग्रामीणों का अल्टीमेटम, सीमांकन और कब्ज़ा नहीं मिला तो होगा धरना और अनशन
अशोकनगर जिले के शांतपुर सहित 10 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने अपनी भूमि का सीमांकन कराकर वैधानिक कब्जा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को दोपहर 1 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आनंदपुर ट्रस्ट से जुड़े कुछ भक्तों और महात्माओं द्वारा किसानों और आदिवासी परिवारों की जमीनों पर कब्जा किया गया है।