बड़गांव: उदयपुर पुलिस ने 18 वाहन चोरी के गैंग का किया खुलासा, 5 लोगों को किया गिरफ्तार
उदयपुर: भूपालपुरा थाना पुलिस ने 18 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है और 5 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई। गिरोह का सरगना दीपक गमेति अपने साथियों के साथ शहर में लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।